Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 PDF: राजस्थान में पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। यह परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा का आयोजन राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 6,433 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया गया था। Rajasthan Pashu Parichar Result आज 3 अप्रैल को रात 10 बजे जारी कर दिया गया है।
Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 PDF
राजस्थान पशु परिचारक भर्ती रिजल्ट डेट को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई है। हाल ही में RSMSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि पशु परिचारक भर्ती का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट 3 अप्रैल 2025 को घोषित कर दिया गया है। Rajasthan Pashu Parichar List 2025 को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल तीन चरण शामिल हैं:
लिखित परीक्षा – यह चरण पूरा हो चुका है।
दस्तावेज़ सत्यापन – सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
मेरिट लिस्ट जारी होना – अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 ऐसे करें चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
“राजस्थान पशु परिचर भर्ती रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 PDF Link

Result Link | PDF Download |