Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर द्वारा आयोजित की गई 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। इस परीक्षा में करीब 10 लाख 16963 विद्यार्थियों ने भाग लिया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
Rajasthan Board 10th Result 2025
ताजा जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मई 2025 के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। पिछले वर्ष यानी 2024 में भी बोर्ड ने 10वीं का परिणाम 29 मई को जारी किया था, इसलिए इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट इसी तर्ज पर मई के अंत तक आ जाएगा। वर्तमान में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है जो लगभग पूरा होने की कगार पर है। जैसे ही मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त होगी, बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी करेगा।
कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025?
विद्यार्थी अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “रिजल्ट 2025” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “RBSE 10th Result 2025” के लिंक को चुनें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
नाम से कैसे चेक करें रिजल्ट?
अगर आपने अपना रोल नंबर भूल गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप “इंडिया रिजल्ट्स” वेबसाइट की मदद से रिजल्ट नाम के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- www.indiaresults.com वेबसाइट पर जाएं।
- “Rajasthan” राज्य को सिलेक्ट करें।
- “RBSE 10th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम और पिता का नाम भरें।
- सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।