राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने Lab Assistant Syllabus 2026 और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अब प्रयोगशाला सहायक सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। हमने लैब असिस्टेंट का पूरा सिलेबस नीचे विस्तार से दिया है।
Lab Assistant Syllabus 2026
राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाने वाला है, योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी नीचे दी गई है। सरकार द्वारा अगले माह तक 1100+ पदों के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।
Rajasthan Lab Assistant Exam Pattern 2026
Rajasthan Lab Assistant Exam Pattern 2026 के अनुसार प्रत्येक प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और समान अंक के होंगे। परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक 40% है, इससे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के पात्र नहीं होंगे। इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं, जिनमें से पहला पेपर सामान्य ज्ञान और दूसरा पेपर विषय-विशिष्ट होता है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन होगी।
Lab Assistant परीक्षा पैटर्न (विज्ञान)
इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान में प्रत्येक के 100 प्रश्न होते हैं, प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होता है, इस परीक्षा की कुल अवधि 4 घंटे की होगी।
| पेपर | सेक्शन | कुल प्रश्न | कुल अंक |
|---|---|---|---|
| 1 | सामान्य ज्ञान | 100 | 200 |
| 2 | सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) | 100 | 200 |
| कुल | 200 | 400 |
Lab Assistant एग्जाम पैटर्न (भूगोल)
इस भाग में सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न होते हैं, जबकि भूगोल के 100 प्रश्न होते है, प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होता है, कुल 300 अंकों का पेपर होगा। इस परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की होगी।
| पेपर | सेक्शन | कुल प्रश्न | कुल अंक |
|---|---|---|---|
| 1 | सामान्य ज्ञान | 50 | 100 |
| 2 | भूगोल | 100 | 200 |
| कुल | 150 | 300 |
Lab Assistant एग्जाम पैटर्न (गृह विज्ञान)
इस भाग में सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न होते हैं, जबकि गृह विज्ञान के 100 प्रश्न होते है, प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होता है, कुल 300 अंकों का पेपर होगा। इस परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की होगी।
| पेपर | सेक्शन | कुल प्रश्न | कुल अंक |
|---|---|---|---|
| 1 | सामान्य ज्ञान | 50 | 100 |
| 2 | गृह विज्ञान | 100 | 200 |
| कुल | 150 | 300 |
Rajasthan Prayogshala Sahayak Syllabus 2026
राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती के सिलेबस को विषयवार तीन मुख्य भागों और उप-भागों में विभाजित किया गया है। जो उम्मीदवार Rajasthan Lab Assistant Bharti 2026 की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें नीचे दिए गए सिलेबस को विषयवार अच्छी तरह से देखना चाहिए।
- Rajasthan GK
- Subject Wise
- Science / Geography / Home Science
Rajasthan Lab Assistant GK Syllabus 2026 (for all subjects)
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, साहित्य, परम्पराऐं एवं विरासत
- राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्रोत
- राजस्थान की प्रमुख प्रागैतिहासिक सभ्यतायें
- राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं उनकी उपलब्धियां
- मुगल-राजपूत संबंध
- स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताऐं
- महत्वपूर्ण किले, स्मारक एवं संरचनाये
- राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक देवी-देवताएँ
- राजस्थान की प्रमुख चित्रकलाऐं, शैलियां एवं हस्तशिल्प
- राजस्थानी भाषा एवं साहित्य की प्रमुख कृतियां, क्षेत्रीय बोलियां
- मेले, त्यौहार, लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण
- राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत
- महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
- राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियां, 1857 का जन-आंदोलन
- कृषक एंव जन-जाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन
- राजस्थान का एकीकरण
- राजस्थान का राजनीतिक जनजागरण एंव विकास- महिलाओं के विशेष संदर्भ में
राजस्थान का भूगोल
- स्थिति एवं विस्तार
- मुख्य भौतिक विभाग मरूस्थलीय प्रदेश, अरावली पर्वतीय प्रदेश, मैदानी प्रदेश, पठारी प्रदेश
- अपवाह तन्त्र
- जलवायु
- मृदा
- प्राकृतिक वनस्पति
- वन एवं वन्य जीव संरक्षण
- पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय मुददे
- मरूस्थलीकरण
- कृषि जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फसलें
- पशुधन
- बहुउद्देशीय परियोजनाऐं
- सिंचाई परियोजनाएँ
- जल संरक्षण
- परिवहन
- खनिज सम्पदाऐं
Rajasthan Lab Assistant Science Syllabus 2026
राजस्थान लैब असिस्टेंट (विज्ञान) सिलेबस 2026 में दो विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे—सामान्य ज्ञान और विज्ञान। विज्ञान खंड में जीवविज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, और विस्तृत सिलेबस आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है, जिसे आप नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर देख सकते है।
Rajasthan Lab Assistant Geography Syllabus 2026
राजस्थान लैब असिस्टेंट (भूगोल) सिलेबस 2026 में भी दो विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे—सामान्य ज्ञान और भूगोल। इस खंड में भूगोल एक समाकलित विषय, इसकी शाखाएं और भौतिक भूगोल का महत्व, पृथ्वी की उत्पत्ति, आंतरिक संरचना, महासागरों और महाद्वीपों का वितरण और भी अन्य टॉपिक शामिल होंगे। विस्तृत सिलेबस आप नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर देख सकते है।
Rajasthan Lab Assistant Home Science Syllabus 2026
राजस्थान लैब असिस्टेंट (ग्रह विज्ञान) सिलेबस 2026 में भी दो विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे—सामान्य ज्ञान और होम साइंस। इस खंड में भोजन, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संतुलित आहार, आरडीए, आधारभूत भोजन समूह, पोषक तत्व, फूड पिरेमिड, अच्छा पोषण, कुपोषण, अल्पपोषण, पर्यावरण स्वच्छता, पानी तथा इसकी शोधन की विधियाँ और भी अन्य टॉपिक शामिल होंगे। विस्तृत सिलेबस आप नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर देख सकते है।
Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2026 PDF Download
जो उम्मीदवार Lab Assistant Bharti की तैयारी कर रहे हैं और परीक्षा पास करना चाहते हैं, वे नीचे दिये Lab Assistant Syllabus PDF को डाउनलोड कर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। जिसमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान (जीवविज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान), भूगोल और गृह विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। नीचे दिये लिंक पर क्लिक करके Lab Assistant Syllabus Subject Wise आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
Rajasthan Lab Assistant Science Syllabus 2026 PDF