Librarian 3rd Grade Syllabus 2026: राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती का एग्जाम पैटर्न और सिलेबस जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान लाइब्रेरियन 3rd ग्रेड भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना के साथ ही Librarian 3rd Grade Syllabus 2026 को जारी कर दिया है। जिसे आप नीचे दिये गए डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर देख सकते है।

Rajasthan Librarian 3rd Grade Syllabus 2026

राजस्थान लाइब्रेरियन 3rd ग्रेड भर्ती 2026 के तहत लाइब्रेरियन के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी तेज कर लेनी चाहिए और Rajasthan Librarian 3rd Grade Syllabus 2026 के अनुसार अध्ययन करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।

Librarian 3rd Grade Exam Pattern 2026

राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी:

पेपर 1: राजस्थान का सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएँ, भारत और विश्व का सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान।

पेपर 2: उन्नत लाइब्रेरी और नॉलेज सिस्टम।

राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड परीक्षा में दोनों पेपर 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और कुल 200 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 120 मिनट (2 घंटे) होगी। गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था होगी।

पेपरविषयप्रश्नअंकपरीक्षा समय
1सामान्य ज्ञान
• राजस्थान भूगोल, इतिहास, संस्कृति और सामान्य ज्ञान
• राजस्थान की समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs)
• भारत और विश्व का सामान्य ज्ञान
• शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology)
100200120 मिनट
2ज्ञान संगठन, सूचनात्मक प्रसंस्करण और पुनर्प्राप्ति।100200120 मिनट
कुल200400240 मिनट

न्यूनतम उत्तीर्ण अंक: सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 40% और SC/ST अभ्यर्थियों के लिए 35%

राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड सिलेबस 2026 

Librarian 3rd Grade Syllabus 2026 के अनुसार इस भर्ती में मुख्य रूप से दो पेपर का आयोजन जिया जाएगा जिसकी विस्तार से जानकारी नीचे दी गई है :-

Librarian 3rd Grade Syllabus 2026: Paper 1

राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और सामान्य ज्ञान:

  • राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप: जलवायु, नदियाँ, झीलें, वन और प्राकृतिक संसाधन।
  • राजस्थान का इतिहास: प्रमुख राजवंश, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, ऐतिहासिक युद्ध और महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
  • राजस्थान की संस्कृति: लोक नृत्य, लोक संगीत, प्रमुख मेले और त्यौहार, लोक देवता और जनजातियाँ।
  • राजस्थान की कला और स्थापत्य: प्रमुख किले, मंदिर, महल और ऐतिहासिक स्थल।

राजस्थान की समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs):

  • राजस्थान की राजनीति, शासन व्यवस्था और प्रशासनिक ढाँचा।
  • हाल की सरकारी योजनाएँ और नीतियाँ।
  • राजस्थान में हाल की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति।
  • सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़ी प्रमुख घटनाएँ।

विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान:

  • भारतीय संविधान और राजनीति: मौलिक अधिकार, कर्तव्य, केंद्र और राज्य सरकार की संरचना।
  • भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम: प्रमुख आंदोलन, नेता और घटनाएँ।
  • भारतीय भूगोल: प्राकृतिक संसाधन, जलवायु और पारिस्थितिकी।
  • आर्थिक परिदृश्य: प्रमुख नीतियाँ, योजनाएँ और भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति।
  • विश्व इतिहास और प्रमुख घटनाएँ।

शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology):

  • शिक्षण विधियाँ और शिक्षण मनोविज्ञान।
  • सीखने की प्रक्रिया और सिद्धांत।
  • बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व के सिद्धांत।
  • प्रेरणा और व्यवहारिक विकास।
  • कक्षा प्रबंधन और छात्र-शिक्षक संबंध।

Librarian 3rd Grade Syllabus 2026: Paper 2

परीक्षा में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:

ज्ञान ब्रह्मांड (Universe of Knowledge):

संरचना और विशेषताएँ, विषयों के निर्माण के तरीके, विभिन्न प्रकार के विषय, विभिन्न वर्गीकरण योजनाओं में विषयों का मानचित्रण।

ग्रंथसूची विवरण (Bibliographic Description):

कैटलॉग का उद्देश्य, संरचना और प्रकार, भौतिक स्वरूप, ओपीएसी (OPAC) और फाइलिंग नियम, कैटलॉगिंग के मानदंड और सिद्धांत, दस्तावेज़ विवरण के व्यावहारिक सिद्धांतों का अवलोकन, मानकीकरण, विवरण और डेटा विनिमय में वर्तमान प्रवृत्तियाँ, मानक कैटलॉगिंग कोड।

वर्गीकरण योजनाएँ (Classification Schemes):

मानक वर्गीकरण योजनाएँ और उनकी विशेषताएँ (CC, DDC, UDC), संकेतन (Notation) की आवश्यकता, कार्य और विशेषताएँ, पुस्तकालय वर्गीकरण योजनाओं का डिज़ाइन और विकास, मानक उप-विभाजन अनुक्रमणिका (Standard Sub-Division Index), पुस्तकालय वर्गीकरण में नवीनतम प्रवृत्तियाँ।

विषय वर्गीकरण (Subject Classification):

विषय वर्गीकरण के सिद्धांत, विषय शीर्षक सूची (Subject Heading Lists) और उनकी विशेषताएँ।

राजस्थान पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-III भर्ती सिलेबस डाउनलोड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sanjay Verma

Sanjay Verma, a Rajasthan-based writer, specializes in education and government job-related topics. With four years of industry experience, he has been contributing to the Job section of rajasthanssoidlogin.com since 2024.

Leave a Comment

WhatsApp