Rajasthan Pashu Parichar Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पशु परिचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 3 अप्रैल को रात 10 बजे रिजल्ट को जारी कर दिया है। परीक्षार्थी rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर पशु परिचर लिस्ट को डाउनलोड करके परिणाम चेक कर सकते है।
दो पारियों में आयोजित की गई इस भर्ती परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है, आज हम आपको रिजल्ट को डाउनलोड करने के बारे में बताने वाले है। ऐसे में आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़े।
Rajasthan Pashu Parichar Result 2025
राजस्थान पशु परिचर भर्ती की परीक्षा का आयोजन पिछले वर्ष 1, 2 और 3 दिसंबर को कई पालियों में आयोजित की गई थी। बता दे यह परीक्षा पशु परिचर के 5934 पदो की रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी। पिछले महीने 24 जनवरी के दिन इसकी उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है।
राजस्थान पशु परिचारक चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया में 3 चरण निर्धारित किए गए है जिनके अंतर्गत अभ्यर्थियों को संबंधित पद पर नियुक्ति की जायेगी। बता दे फिलहाल अभी इसका पहला चरण संपन्न हो चुका है जो कि ऑनलाइन परीक्षा है। बता दे अब अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा इसके बाद एक मेरिट लिस्ट जारी होगी, जिसमे उन अभ्यर्थियों का नाम शामिल होगा। जिन्हे पशु परिचारक के पद पर नियुक्त किया जायेगा। अतः अभ्यर्थियों को रिजल्ट के रूप में मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है।
ऐसे करे अपना रिजल्ट चेक
रिजल्ट चेक करने हेतु सबसे पहले उम्मीदवार को rssb.rajasthan.gov.in वेबसाईट पर जाना है।
वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको रिजल्ट के विकल्प पर जाना है।
फिर राजस्थान पशु परिचारक भर्ती रिजल्ट 2025 की लिंक दिखाई देगी, जिस पर आपको क्लिक करना है।
लिंक पर क्लिक करने के बाद अगले पृष्ठ पर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि आदि जानकारी दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करे।
इसके बाद आपका पशु परिचारक रिजल्ट पीडीएफ आपके सामने प्रदर्शित हो जायेगा।