राजस्थान पुलिस हर साल कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती आयोजित करती है। साल 2025 में भी यह भर्ती युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर होगी। इस परीक्षा में सफल होने के लिए सही दिशा में तैयारी और Rajasthan Police Constable Syllabus 2025 की गहरी समझ जरूरी है। यह सिलेबस आपको परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बताता है।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2025
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- फिजिकल टेस्ट (PET/PST)
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- विशेष योग्यता प्रमाण पत्र के आधार पर अंक
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)
राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा में न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता:
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और एमबीसी: 40%
- एससी/एसटी: 36%
- टीएसपी और सहरिया क्षेत्र: 30%
कुल रिक्तियों की 15 गुना संख्या तक अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए बुलाए जाएंगे।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) शामिल होते हैं। लिखित परीक्षा 150 अंकों की होती है, जिसमें 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नकारात्मक अंकन भी है।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
विवेचना एवं तार्किक योग्यता तथा कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान | 60 | 60 |
सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक विषय | 35 | 35 |
महिलाओ एव बच्चो के प्रति अपराध एव उनसे सम्बंधित क़ानूनी प्रावधान/नियमो की जानकारी | 10 | 10 |
राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, राजनीती एव आर्थिक स्थिति इत्यादि | 45 | 45 |
कुल | 150 | 150 |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिलेबस के मुख्य विषय
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिलेबस को समझने से पहले इसके मुख्य विषयों को जानना जरूरी है। इसमें रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, राजस्थान का इतिहास और संस्कृति, और कंप्यूटर ज्ञान जैसे क्षेत्र शामिल हैं। आइए, इन विषयों को विस्तार से देखें।
विवेचना एवं तार्किक योग्यता तथा कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान
विवेचना एवं तार्किक योग्यता:
क्रम परीक्षण, वेन आरेख, डेटा आरेख, दिशाएँ, रक्त संबंध, अंग्रेजी वर्णमाला आधारित प्रश्न, कोडिंग-डिकोडिंग, सादृश्य परीक्षण/सहसंबंध, असंगत/विजातीय छांटना, श्रंखला (अक्षर, अंक), मैट्रिक्स व मैट्रिक्स बॉक्स, लुप्त संख्या/अक्षर ज्ञात करना, बैठक व्यवस्थापन, पजल टेस्ट, पासा, घन व घनाभ, कथन निष्कर्ष, हाथ मिलाने व उपहार संबंधी प्रश्न, घड़ी, कैलेंडर, स्पेलिंग संबंधी प्रश्न, दर्पण व जल प्रतिबिंब, आकृतियाँ गिनना, आशाब्दिक तर्कशक्ति।
कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान:
कंप्यूटर का परिचय, कंप्यूटर की विशेषताएँ, कंप्यूटर की कार्यप्रणाली (इनपुट, आउटपुट, स्टोरेज), इनपुट एवं आउटपुट उपकरण, कंप्यूटर का संगठन (सीपीयू, मेमोरी), कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (MS Excel, PowerPoint), इंटरनेट एवं सूचना तकनीक।
सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषय
1. सामान्य विज्ञान:
कार्य, ऊर्जा, शक्ति, विद्युत धारा, ऊर्जा व ऊष्मा, लेंस व दर्पण, प्रकाश व ध्वनि, अणु व परमाणु, अम्ल व क्षार, पदार्थ के भौतिक व रासायनिक परिवर्तन, ईंधन, कोशिका, मानव रोग एवं उनके उपचार, पोषक तत्व।
न्यूटन के गति के नियम, गुरुत्वाकर्षण बल, चुम्बक एवं उसके गुण, धातु, अधातु तथा मिश्र धातु, कार्बन एवं उसके यौगिक, रेडियोएक्टिव पदार्थ, शरीर के तंत्र, उत्तक एवं तरंग, वर्तमान पर्यावरणीय मुद्दे एवं अनुवांशिकता, जंतु एवं पादप वर्गीकरण, पादपों का भोजन एवं श्वसन, अंतरिक्ष अनुसंधान एवं रक्षा प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता।
2. सामाजिक विज्ञान: (भारतीय संविधान और राजव्यवस्था)
भारतीय संविधान का विकास, भारतीय संविधान की विशेषताएँ, स्रोत, अनुसूचियाँ, प्रस्तावना, अनुच्छेद, मौलिक अधिकार, नीति निदेशक तत्त्व एवं मूल कर्तव्य, संघीय कार्यपालिका (राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद), व्यवस्थापिका (राज्यसभा, लोकसभा), न्यायपालिका (सर्वोच्च न्यायालय), नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, महान्यायवादी, वित्त आयोग, चुनाव आयोग, नीति आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग।
3. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिलेबस (सामान्य ज्ञान):
प्राचीन भारत का इतिहास – हड़प्पा सभ्यता, वैदिक सभ्यता, महाजनपद काल, बौद्ध एवं जैन धर्म, मौर्य काल, गुप्त साम्राज्य, भारत पर विदेशी आक्रमण।
मध्यकालीन भारत का इतिहास – दिल्ली सल्तनत, विजयनगर साम्राज्य, मुगल वंश, भक्ति एवं सूफी आंदोलन, विश्व इतिहास से संबंधित प्रमुख घटनाएँ।।
आधुनिक भारत का इतिहास – भारत में यूरोपियनों का आगमन, ब्रिटिश सत्ता की स्थापना, 1857 की क्रांति, सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन, राष्ट्रीय आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका, महात्मा गांधी एवं राष्ट्रीय आंदोलन में उनका योगदान, सयुक्त राष्ट्र संघ।
विश्व भूगोल – सौरमंडल, वायुमंडल एवं इसकी विभिन्न परतें, विश्व के महाद्वीप एवं महासागर, अक्षांश एवं देशांतर रेखाएँ, नदियों के किनारे बसे विश्व के प्रमुख शहर, विश्व के प्रमुख स्थानों के उपनाम।
भारत का भूगोल – भारत की स्थिति एवं भौतिक विभाजन, नदियाँ, झीलें, मिट्टियाँ, राष्ट्रीय उद्यान, खनिज एवं ऊर्जा संसाधन, कृषि एवं प्रमुख उद्योग, जनसंख्या।
4. समसामयिक विषय:
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की घटनाएँ, चर्चित व्यक्ति एवं स्थान, खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियाँ, प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान, अर्थशास्त्र से संबंधित सामान्य जानकारी।
महिलाओ एव बच्चो के प्रति अपराध एव उनसे सम्बंधित क़ानूनी प्रावधान/नियम
महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध हिंसा एवं संबंधित कानून:
हिंसा:- बलात्कार, घरेलु हिंसा, यौन उत्पीड़न, महिलओं और लडकियों का अपहरण, लज्जा भंग
संबंधित कानून:- दहेज निषेध अधिनियम, 1961, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम-1956, महिलाओ का निषेध प्रतिनिधि (निषेध) अ. 1986, घरेलु हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम-2025, महिलाओ का कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन रोक अधिनियम-2013, पोक्सो अधिनियम नवीन बदलाव,
बच्चों के विरुद्ध हिंसा एवं रोकथाम संबंधित कानून:
हिंसा:- शिशु हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, चाइल्ड रेप, बच्चो का अपहरण, बाल वेश्यावृति, बाल श्रम
संबंधित कानून:- बाल विवाह अधिनियम-2006, बालश्रम (निषेध व् रोकथाम) अधिनियम-1986 व् बालश्रम (संशोधन) 2016, लेंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम-2012, शी-बॉक्स
राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, राजनीति एवं आर्थिक स्थिति
राजस्थान का इतिहास:
राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ एवं स्रोत, गुर्जर प्रतिहार वंश, चौहान वंश (अजमेर, रणथंभौर, जालौर), गुहिल वंश, राठौर वंश, कछवाहा वंश, 1857 के संग्राम में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में किसान एवं प्रजामंडल आंदोलन, राजस्थान का एकीकरण, राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व।
राजस्थान की कला एवं संस्कृति:
राजस्थान की भाषा एवं बोलियाँ, राजस्थानी साहित्य, हस्तशिल्प एवं कला, किले, महल, छतरियाँ, चित्रकला एवं स्थापत्य कला, लोक देवता एवं देवियाँ, संत एवं संप्रदाय, वेशभूषा एवं आभूषण, लोक नृत्य एवं लोक संगीत, वाद्य यंत्र, रीति-रिवाज, पर्व, त्योहार एवं मेले, राजस्थान की प्रमुख जनजातियाँ।
राजस्थान का भूगोल:
राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार, भौतिक स्वरूप, जलवायु, नदियाँ, झीलें, मिट्टियाँ, वनस्पति एवं वन्य जीव अभयारण्य, पशु संपदा एवं डेयरी विकास, खनिज संसाधन एवं ऊर्जा संसाधन, सिंचाई परियोजनाएँ, पर्यटन, उद्योग, 2011 की जनगणना के आँकड़े, राजस्थान में परिवहन, कृषि एवं प्रमुख फसलें, आर्थिक मुद्दे, आर्थिक वृद्धि एवं विकास, राज्य स्तरीय समसामयिक घटनाएँ।
राजस्थान की राजव्यवस्था:
राज्य कार्यपालिका (राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद), विधानमंडल (विधानसभा), न्यायपालिका (उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय), स्थानीय स्वशासन, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान मानवाधिकार आयोग, राजस्थान महिला आयोग, राजस्व मंडल, राजस्थान लोकायुक्त एवं महाधिवक्ता।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था:
राजस्थान के सन्दर्भ में अर्थव्यवस्था का वृहत परिक्षेत्र, आर्थिक मुद्दे, आर्थिक वृद्धि एव विकास, राजस्थान राज्य की प्रमुख योजनाएँ।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का सिलेबस
लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होती है। पुरुषों के लिए 5 किमी दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होती है, जबकि महिलाओं के लिए यह 35 मिनट में होती है। इसके अलावा, ऊंचाई, छाती माप, और वजन जैसे मानक भी जांचे जाते हैं।
Rajasthan Police Constable Syllabus: PET के मानक
- पुरुष: 5 किमी दौड़ (25 मिनट)
- महिला: 5 किमी दौड़ (35 मिनट)
- ऊंचाई: पुरुष (168 सेमी), महिला (152 सेमी)
- छाती माप: पुरुष (81-86 सेमी)
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सिलेबस पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:
- राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in खोलें।
- होमपेज पर “Recruitment” या “Bharti” टैब पर क्लिक करें।
- फिर “Rajasthan Police Syllabus 2025” लिंक ढूंढें।
- लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।