VDO Syllabus 2026: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का नया एग्जाम पैटर्न और सिलेबस जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए VDO Syllabus 2026 और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। परीक्षा को दो चरणों में आयोजित करेगा – प्रीलिम्स और मेन्स। परीक्षा की सफलता के लिए विस्तृत Rajasthan VDO Syllabus 2026 को समझना आवश्यक है।

Rajasthan VDO Syllabus 2026

अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी परीक्षा का पैटर्न और विषय वही रहेंगे जो पहले निर्धारित किए गए थे। इसके अलावा, परीक्षा निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के लिए किसी तरह की अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Rajasthan VDO Exam Pattern 2026

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

VDO Exam Pattern 2026: (Prelims)

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं होगी।

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य ज्ञान2040
हिंदी50100
गणित50100
कंप्यूटर1020
तार्किक क्षमता1020
राजस्थान सामान्य ज्ञान510
सामान्य विज्ञान510
कुल150300

VDO Exam Pattern 2026: (Mains)

VDO Mains एग्जाम पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की प्रभावी तैयारी कर सकते हैं। सिलेबस प्री परीक्षा के अनुसार रहेगा, लेकिन मेंस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी।

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी50
गणित40
सामान्य ज्ञान20
भूगोल और प्राकृतिक संसाधन30
राजस्थान की कृषि और आर्थिक संसाधन30
इतिहास और संस्कृति30
कुल160200

Gram Vikas Adhikari Syllabus 2026

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2026 CET आधारित होगी। यानी केवल वही अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने ग्रेजुएट लेवल की CET परीक्षा उत्तीर्ण की होगी। पहले इस पद को ग्राम सेवक के नाम से जाना जाता था, लेकिन सरकार ने ग्राम पंचायतों में इस पदनाम को बदलकर ग्राम विकास अधिकारी कर दिया है।

Rajasthan VDO Syllabus 2026 Topic Wise

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सिलेबस का विषयवार विवरण नीचे दिया गया है। जो उम्मीदवार Gram Vikas Adhikari Vacancy 2026 की लिखित परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस VDO Syllabus 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी तैयारी करनी चाहिए।

सामयिक विषय:- राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय, घटनाएं और क्रीडा।

भूगोल और प्राकृतिक संसाधन:-

  • विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टताएं महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर।
  • भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन।
  • राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु वनस्पतियां एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खण्ड, जनसंख्या, बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा, अकाल और मरूस्थलीकरण की समस्याएं।
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन खान एवं खनिज, वन, भूमि एवं जल, पशु संसाधन। वन्य जीव एवं संरक्षण।

भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास:-

राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरुस्थल एवं बजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं। वृहत् उद्योग। जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था।

इतिहास और संस्कृति:-

निम्नलिखित के विशिष्ट संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक तथा साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृति :-

  • जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था,
  • बोलियां और साहित्य,
  • संगीत, नृत्य और रंगशाला,
  • धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, सन्त, कवि, योद्धा सन्त, “लोक देवता” और “लोक देवियाँ”
  • हस्तशिल्प,
  • मेले और त्यौहार, रूढिया, वस्त्र एवं आभूषण, उनके लोक एवं जनजातिय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित।

साधारण मानसिक योग्यता

तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता

अंग्रेजी, हिन्दी और गणित

राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढ़ांचा

कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान

Rajasthan VDO Syllabus 2026 PDF Download

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी मेन्स सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sanjay Verma

Sanjay Verma, a Rajasthan-based writer, specializes in education and government job-related topics. With four years of industry experience, he has been contributing to the Job section of rajasthanssoidlogin.com since 2024.

Leave a Comment

WhatsApp