REET 2025 Answer Key: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही अभ्यर्थी आधिकारिक उत्तर कुंजी (आंसर की) का इंतजार कर रहे थे। अब ताजा अपडेट के अनुसार, REET 2025 की प्रोविजनल आंसर की 25 मार्च को जारी कर दी गई है।
REET 2025 Answer Key Release Date
REET 2025 परीक्षा 27 और 28 फरवरी को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार परीक्षा में करीब 14.30 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा के बाद अब सभी उम्मीदवार आंसर की के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वे अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकें।
REET Answer Key 2025 @reet2024.co.in
REET 2025 की प्रोविजनल आंसर की राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (RBSE) की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर ऑनलाइन जारी की गई है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अपने नीचे दिये गए लिंक की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते है।
REET 2025 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
यदि आप REET 2025 आंसर की डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- REET की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर “REET Answer Key 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
REET Answer Key 2025 डाउनलोड लिंक
एग्जाम डेट | शिफ्ट | पेपर लिंक | आंसर की लिंक |
---|---|---|---|
27 फरवरी | 1 | डाउनलोड | डाउनलोड |
27 फरवरी | 2 | डाउनलोड | डाउनलोड |
28 फरवरी | 3 | डाउनलोड | डाउनलोड |
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर की में किसी उत्तर पर आपत्ति होती है, तो वे RBSE द्वारा जारी किए जाने वाले ऑनलाइन आपत्ति लिंक के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को साक्ष्य (प्रूफ) के साथ अपनी आपत्ति सबमिट करनी होगी। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो बोर्ड संशोधित उत्तर कुंजी जारी करेगा।