REET Exam Notice: रीट पात्रता परीक्षा की गाइडलाइन जारी, छोटी सी गलती और अभ्यर्थी एग्जाम से बाहर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रीट परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं, जिनका सभी अभ्यर्थियों को पालन करना अनिवार्य होगा। यदि कोई परीक्षार्थी इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसे परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा। रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को दो शिफ्टों और 28 फरवरी को एक शिफ्ट में किया जाएगा। इसके प्रवेश पत्र 20 फरवरी 2024 को जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और मूल फोटो युक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड या अन्य मान्य सरकारी पहचान पत्र) अनिवार्य रूप से लाना होगा।

परीक्षा में नई सुरक्षा तकनीक का उपयोग

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 27 और 28 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार परीक्षा में फेस रिकॉग्निशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। प्रवेश पत्र पर लगी फोटो का बारकोड स्कैन कर परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी से मिलान किया जाएगा और फिंगरप्रिंट भी लिए जाएंगे। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी की जाएगी।

परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। इसलिए, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।

परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या

  • कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 14,29,822
  • रीट लेवल 1: 3,46,625 अभ्यर्थी
  • रीट लेवल 2: 9,68,501 अभ्यर्थी
  • परीक्षा केंद्रों की संख्या: 1,731
  • परीक्षा आयोजन के जिले: 41

रीट परीक्षा 2025: महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

परीक्षा के दिन अभ्यर्थी को क्या लाना आवश्यक है?

  • प्रवेश पत्र (Hall Ticket)
  • नीला या काला बॉल पॉइंट पेन
  • एक मान्य फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, निर्वाचन पहचान पत्र आदि)
  • फोटोयुक्त पहचान पत्र की स्वप्रमाणित प्रति

परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुएं

  • मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
  • पर्स, हैंडबैग, डायरी, नोटबुक, किसी भी प्रकार के गहने या आभूषण
  • किसी भी अन्य प्रकार की अनावश्यक सामग्री

परीक्षा केंद्र पर इन वस्तुओं को रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी। यदि अभ्यर्थी इन्हें साथ लाते हैं, तो उन्हें स्वयं परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षित रखना होगा।

परीक्षा में समय और उपस्थिति से जुड़े दिशा-निर्देश:

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आवश्यक होगा ताकि पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग (सुरक्षा जांच) की जा सके।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा।
  • सुबह की शिफ्ट में 9:00 बजे और दोपहर की शिफ्ट में 2:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी परिस्थिति में परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

ओएमआर शीट और प्रश्न पत्र से संबंधित निर्देश:

  • अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की मूल प्रति जमा करनी होगी।
  • अभ्यर्थी केवल ओएमआर शीट की अभ्यर्थी प्रति अपने साथ ले जा सकते हैं।
  • किसी भी स्थिति में प्रश्न पत्र परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • प्रश्न हल करने के बाद, अभ्यर्थी को सुनिश्चित करना होगा कि सभी प्रश्नों के उत्तर भरे गए हैं। इसके लिए परीक्षा के अंत में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

REET Exam Dress Code 2025

  • शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, कुर्ती, बिना जेब वाली गर्म जर्सी/स्वेटर (जिसमें बड़े बटन न हों)
  • फुटवियर में केवल पतले सोल की चप्पल या सैंडल अनुमत होगी।
  • धातु से बने किसी भी प्रकार के बटन, चैन आदि का उपयोग वेशभूषा में निषेध होगा।

अनुचित साधनों का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई:

अगर कोई अभ्यर्थी अनुचित साधनों (Unfair Means) का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों के लिए सुविधा:

  • नियमानुसार, विशेष योग्यजन (Divyang) अभ्यर्थियों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • श्रुतलेखक (Scribe) की आवश्यकता होने पर, अभ्यर्थी को परीक्षा से दो दिन पहले केंद्र अधीक्षक से संपर्क करना होगा।

रीट परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को रीट की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए।

REET Exam Notice Check

रीट परीक्षा के लिए जारी दिशा निर्देश डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sanjay Verma

Sanjay Verma, a Rajasthan-based writer, specializes in education and government job-related topics. With four years of industry experience, he has been contributing to the Job section of rajasthanssoidlogin.com since 2024.

Leave a Comment

WhatsApp