REET Result 2025 Link: रीट लेवल 1 और 2 का रिजल्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

REET Result 2025 Direct Download Link

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा REET परीक्षा 2025 का आयोजन 27 और 28 फरवरी को किया गया था। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया था और अब सभी उम्मीदवार बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि REET का रिजल्ट कब आएगा 2025, तो आपके लिए बड़ी खबर है — अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है।

REET Result 2025: आधिकारिक तारीख घोषित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा के अनुसार, REET Result 2025 को गुरुवार, 8 मई 2025 को दोपहर 3:15 बजे घोषित किया गया है। परिणाम को बोर्ड प्रशासक महेश चन्द्र शर्मा द्वारा जारी किया है।

आंसर की और आपत्ति प्रक्रिया

  • प्रोविजनल आंसर की: 25 मार्च 2025 को जारी की गई थी।
  • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: उम्मीदवार 31 मार्च 2025 तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे।
  • इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम जारी किया गया है।

कितने उम्मीदवार कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजार?

REET 2025 परीक्षा में लगभग 14.29 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। सभी अब केवल परिणाम का ही नहीं, बल्कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती अधिसूचना का भी इंतजार कर रहे हैं।

REET 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें?

परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

  1. REET की आधिकारिक वेबसाइट https://reet2024.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “REET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा।
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sanjay Verma

Sanjay Verma, a Rajasthan-based writer, specializes in education and government job-related topics. With four years of industry experience, he has been contributing to the Job section of rajasthanssoidlogin.com since 2024.

Leave a Comment

WhatsApp