राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 में शामिल हुए उम्मीदवार अब राजस्थान (REET) की आधिकारिक वेबसाइट से REET Question Paper 2025 को डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में हमने लेवल 1 और लेवल 2 के प्रश्न पत्र PDF के डायरेक्ट लिंक दिए हैं।
REET Question Paper 2025
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 में शामिल उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सूचना है। परीक्षा 27 और 28 फरवरी 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी और अब BSER द्वारा आधिकारिक प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
REET Question Paper 2025 PDF: Level 1, 2
REET 2025 की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड कर उसकी समीक्षा करनी चाहिए। इससे परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई स्तर की स्पष्ट जानकारी मिलेगी। नीचे दिए गए लिंक से आप 27 और 28 फरवरी को आयोजित परीक्षा के लेवल 1 और 2 के सभी सेट डाउनलोड कर सकते हैं:
REET 2025 प्रश्न पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया
REET परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपने प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- REET की आधिकारिक वेबसाइट https://reet2024.co.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर ‘REET 2025 Question Paper’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी परीक्षा श्रेणी (Level 1 या Level 2) के अनुसार प्रश्न पत्र का चयन करें।
- PDF फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करे।