REET Result 2025: राजस्थान में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) का परिणाम आज यानी गुरुवार, 8 मई 2025 को दोपहर 3:15 बजे घोषित कर दिया है।
कब हुई थी परीक्षा, कितने उम्मीदवार हुए थे शामिल?
REET 2025 की परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी को राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसमें लेवल 1 (प्राथमिक शिक्षक) और लेवल 2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) दोनों परीक्षाएं शामिल थीं। इन दोनों परीक्षाओं में कुल 14,29,800 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
परीक्षा के बाद, बोर्ड ने 25 मार्च 2025 को प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी की थी। उसके बाद से ही उम्मीदवारों को अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट का इंतजार था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि उनका इंतजार 8 मई को समाप्त हो गया है।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
REET 2025 का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं:
- सबसे पहले REET की आधिकारिक वेबसाइट https://reet2024.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ‘REET Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको एक नए पेज पर भेजा जाएगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- जानकारी भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
किन बातों का रखें ध्यान?
- परिणाम ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होगा, किसी को भी ऑफलाइन परिणाम नहीं भेजा जाएगा।
- यदि वेबसाइट पर लोड अधिक हो तो धैर्य रखें और कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि सही-सही दर्ज करें, ताकि परिणाम तुरंत प्राप्त किया जा सके।
परिणाम के बाद की प्रक्रिया
REET 2025 में सफल होने के बाद उम्मीदवार को पात्रता प्रमाणपत्र (Eligibility Certificate) प्राप्त होगा, जिसकी वैधता अब आजीवन होती है। इसके बाद वे राजस्थान में प्राथमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।