RPSC EO RO Admit Card 2025: राजस्थान ईओ आरओ भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) राजस्व अधिकारी (RO) ग्रेड-2 और कार्यकारी अधिकारी (EO) ग्रेड-4 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 20 मार्च को जारी कर दिए गए है। और परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी 3 दिन पहले ही जारी कर दि गई थी, इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC EO RO Admit Card 2025

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा-2022 (ईओ आरओ भर्ती परीक्षा) का पुनः आयोजन 23 मार्च 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी, और इसमें अभ्यर्थियों को ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवे विकल्प को भरने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया जाएगा।

RPSC EO RO Exam Date 2025

RPSC EO RO परीक्षा 23 मार्च 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित होगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जाएगी।

RPSC EO Ro Exam City 2025

अभ्यर्थी आज 16 मार्च 2025 को एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर अपने EO Ro Exam City 2025 की जानकारी प्राप्त कर सकते है ।

RPSC द्वारा परीक्षा के प्रवेश-पत्र 20 मार्च 2025 को जारी किए गए है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल (SSO Portal) से RPSC EO RO Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते है।

RPSC EO RO Admit Card 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन-पत्र क्रमांक एवं जन्म दिनांक दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

इसके अतिरिक्त, एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर ‘सिटीजन ऐप्स’ में उपलब्ध ‘रिक्रूटमेंट पोर्टल’ लिंक के माध्यम से भी SSO ID EO RO Admit Card डाउनलोड किया जा सकता है।

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

परीक्षा में सामान्य ज्ञान, राजस्थान का इतिहास, गणित, तार्किक क्षमता और प्रशासनिक संरचना से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 300 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) ले जाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, नोट्स या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर उम्मीदवार को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

EO RO परीक्षा पुनः आयोजित करने का कारण

गौरतलब है कि 14 मई 2023 को 111 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 1.96 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में पेपर लीक और ब्लूटूथ से नकल की घटनाएं सामने आई थीं। जांच के बाद आयोग ने परीक्षा का परिणाम रद्द कर दिया और 23 मार्च 2025 को पुनः परीक्षा कराने का निर्णय लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sanjay Verma, a Rajasthan-based writer, specializes in education and government job-related topics. With four years of industry experience, he has been contributing to the Job section of rajasthanssoidlogin.com since 2024.

Leave a Comment