RRB Group D Exam Date 2025: ग्रुप डी परीक्षा तिथि का इंतजार हुआ खत्म, देखें कब होगा एग्जाम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRB Group D Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा हाल ही में ग्रुप डी की बड़ी भर्ती निकाली गई थी, जिसमें आवेदन प्रक्रिया की तिथियां समाप्त हो चुकी हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे जानना चाहते हैं कि इस भर्ती के लिए परीक्षा कब आयोजित होने वाली है।

अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार जुलाई और अगस्त 2025 के महीने में यह ग्रुप डी परीक्षा आयोजित की जा सकती है। यह एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) रहने वाला है, जिसके लिए जल्द ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

RRB Group D Exam Date 2025

आरआरबी की ग्रुप डी भर्ती में लेवल-1 के पदों के लिए कुल 32,438 वैकेंसी निकाली गई हैं। इसके लिए 1 मार्च 2025 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि रखी गई थी। इस समय सभी एप्लीकेशन की जांच प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद कुछ आवेदन रिजेक्ट या एक्सेप्ट किए जाएंगे।

इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही RRB Group D Exam Date 2025 की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। ग्रुप डी परीक्षा से पहले आरआरबी द्वारा NTPC, शिक्षक भर्ती और कुछ अन्य बड़ी भर्तियों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उसके बाद ही ग्रुप डी एग्जाम संभव हो पाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप?

RRB द्वारा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तिथि जारी होने के बाद एग्जाम डेट से 6 से 7 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट करते रहना होगा, जहां पर कभी भी इसके बारे में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

RRB Group D Exam Admit Card Download

  • आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वहां पर Login का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें और लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद डैशबोर्ड पर आपको “RRB Group D Exam 2025 Admit Card Download” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

RRB Group D Exam City Slip Download

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
  • अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपको “RRB Group D Exam City Slip Download” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आप आसानी से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

RRB Group D Bharti All Update

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए सभी प्रकार के अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर दिए जाएंगे। इसके लिए आप यहां क्लिक करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Raj

Raj Kumar, a passionate writer from Rajasthan, focuses on education and government jobs, exam-related topics. With 3 years of experience in the field, he has been sharing valuable insights through the exam news section of rajasthanssoidlogin.com since 2024.

Leave a Comment

WhatsApp