रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए RRB Group D Syllabus 2026 और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो भारतीय रेलवे में विभिन्न ग्रुप डी पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक हैं।
RRB Group D Syllabus 2026
जिस रेलवे भर्ती का युवा लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने बनंपर पदों पर ग्रुप D लेवल-1 भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी विस्तृत रेलवे ग्रुप डी सिलेबस और नया एग्जाम पैटर्न इस लेख में देंख कर पीडीएफ फाइल के साथ डाउनलोड सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, पॉइंट्समैन, सहायक, सहायक लोको शेड, सहायक संचालन और सहायक टीएल एवं एसी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
Railway Group D Selection Process 2026
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
RRB Group D Exam Pattern 2026
CBT परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। PwBD उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का समय 120 मिनट होगा।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| गणित | 25 | 25 |
| जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग | 30 | 30 |
| सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
| सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स | 20 | 20 |
| कुल | 100 | 100 |
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
RRB Group D Qualify Marks 2026
- सामान्य वर्ग (UR) और EWS: 40%
- OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) / SC / ST: 30%
- PwBD उम्मीदवारों के लिए 2% की छूट दी जाएगी।
Railway Group D Syllabus 2026 in Hindi
रेलवे ग्रुप डी CBT परीक्षा में मुख्य रूप से चार विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:
- गणित
- सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति
- सामान्य विज्ञान
- सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स
गणित
संख्या प्रणाली, BODMAS, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और टंकी आदि।
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति
समानता (Analogies), वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग-डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएँ, संबंध, न्यायवाक्य (Syllogism), अव्यवस्थित शब्द (Jumbling), वेन आरेख (Venn Diagram), डेटा व्याख्या और पर्याप्तता, निष्कर्ष और निर्णय लेना, समानताएँ और भिन्नताएँ, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशा ज्ञान, कथन – तर्क और अनुमान आदि।
सामान्य विज्ञान
इस भाग के अंतर्गत भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान के विषय शामिल होंगे, जो कक्षा 10वीं (CBSE स्तर) के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे।
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स
विज्ञान और तकनीक, खेल, संस्कृति और प्रसिद्ध व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र और राजनीति, रेलवे से जुड़े करंट अफेयर्स।
RRB Group D Physical Test Details
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर, समुदायवार कुल रिक्तियों की तीन गुना संख्या तक उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
हालांकि, रेलवे बोर्ड आवश्यकतानुसार इस अनुपात को समायोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है ताकि सभी अधिसूचित पदों के लिए पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध हों। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) अनिवार्य होगी और केवल योग्यता मापदंड के रूप में कार्य करेगी। PET की प्रक्रिया निम्नलिखित है-
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
35 किलोग्राम वजन 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना।
1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवारों के लिए:
20 किलोग्राम वजन 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना।
1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।
RRB Group D Bharti 2026: (दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण)
CBT और PET में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी प्रमाणपत्रों की जांच होने के बाद मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा।