RSMSSB Calendar 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर, देंखे नई तिथियां

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बोर्ड द्वारा वर्ष 2024-25 हेतु प्रस्तावित वर्ष 2025-26 परीक्षा कैलेंडर (पत्र क्रमांक 520, दिनांक 24.10.2024) जारी किया गया था। हालांकि, कुछ परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है तथा आगामी भर्ती परीक्षाओं को सम्मिलित करते हुए अब इनके स्थान पर नया RSMSSB Exam Calendar आज 7 मार्च 2025 को जारी किया गया है:-

RSMSSB Exam Calendar 2025

राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025 में लगभग 81,000 सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी इस नए परीक्षा कार्यक्रम में पदों की संख्या, पदों के नाम और परीक्षा की तिथियों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इस नए कैलेंडर में कई प्रमुख परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है और कुछ नई भर्तियों को भी जोड़ा गया है।

आरएसएमएसबी मुख्य भर्तियां और परीक्षा तिथियां 2025

1. ग्रुप डी भर्ती (53,749 पद)

राज्य सरकार द्वारा ग्रुप डी कर्मचारियों की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 53,749 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी।

2. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (NHM) भर्ती (8,256 पद)

राजस्थान सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (एनएचएम) के विभिन्न 22 कैडर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस परीक्षा का आयोजन 2 से 13 जून 2025 तक किया जाएगा।

3. राजस्थान रोडवेज भर्ती (2,756 पद)

राजस्थान रोडवेज में ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। 22 और 23 नवंबर 2025 को इस परीक्षा का आयोजन होगा।

4. जेल प्रहरी भर्ती (803 पद)

राजस्थान जेल विभाग में जेल प्रहरी पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया जाएगा।

5. पशुधन सहायक भर्ती (2,024 पद)

पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक के 2,024 पदों के लिए परीक्षा 13 जून 2025 को होगी।

6. लेखा सहायक भर्ती (400 पद)

लेखा विभाग में 400 लेखा सहायक पदों के लिए परीक्षा 16 जून 2025 को निर्धारित की गई है।

7. प्राध्यापक भर्ती (2,202 पद)

राजस्थान में 24 विषयों के 2,202 प्राध्यापक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23 जून से 6 जुलाई 2025 के बीच आयोजित होगी।

8. वरिष्ठ अध्यापक भर्ती (2,129 पद)

वरिष्ठ अध्यापक (सीनियर टीचर) के लिए 2,129 पदों पर भर्ती की परीक्षा 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी।

9. सहायक अभियंता भर्ती (1,014 पद)

राजस्थान में सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के 1,014 पदों के लिए परीक्षा 28 सितंबर 2025 को होगी।

10. उप निरीक्षक दूरसंचार भर्ती (98 पद)

राजस्थान पुलिस दूरसंचार विभाग में 98 उप निरीक्षक (Sub-Inspector) पदों के लिए परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

अन्य सभी भर्तियो की नई परीक्षा तिथियों की जानकारी नीचे पीडीएफ फाइल में दी गई है।

परीक्षा मोड और मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि

सभी परीक्षाएं ऑफलाइन और ऑनलाइन (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी। भर्ती परीक्षाओं के परिणाम और मेरिट लिस्ट प्रत्येक परीक्षा के तीन से छह महीनों के भीतर जारी की जाएगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड नया परीक्षा कैलेंडर पीडीएफ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sanjay Verma, a Rajasthan-based writer, specializes in education and government job-related topics. With four years of industry experience, he has been contributing to the Job section of rajasthanssoidlogin.com since 2024.

Leave a Comment