RTE Admission 2025-26 Rajasthan: शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के अंतर्गत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया शुरू है। इसके लिए आवश्यक दिशानिर्देश तैयार कर दिए गए हैं और और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बार प्रवेश प्रक्रिया को पहले शुरू किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को समय पर स्कूल में दाखिला मिल सके और उनकी पढ़ाई बाधित न हो।
Rajasthan RTE Admission 2025-26 के तहत अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म 25 मार्च से 7 अप्रैल तक कर पाएंगे, और डॉक्युमेंट अपलोड कर सकेंगे।
RTE Admission 2025-26 Rajasthan
आरटीई के अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश केवल दो कक्षाओं में दिया जाएगा—पीपी थ्री (नर्सरी) और पहली कक्षा। प्रवेश नियमों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल की ही तरह इस वर्ष भी प्रवेश उन्हीं बच्चों को मिलेगा जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये या इससे कम हो।
Rajasthan RTE Admission 2025-26: समय-सारिणी
क्र.सं. | विवरण / गतिविधि | टाइमफ्रेम | दायित्व निर्धारण |
---|---|---|---|
1 | विज्ञापन जारी करना | दिशा-निर्देश जारी होने के तत्काल बाद | निदेशालय व संबंधित निजी विद्यालय |
2 | संबंधित विद्यालय द्वारा विद्यालय प्रोफाइल अपडेट करना | 24 मार्च 2025 तक | संबंधित विद्यालय |
3 | अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करना व दस्तावेज अपलोड करना | 25 मार्च 2025 से 07 अप्रैल 2025 तक | संबंधित अभिभावक |
4 | ऑनलाइन लॉटरी द्वारा प्रवेश हेतु बालकों का वरीयता क्रम निर्धारण करना | 09 अप्रैल 2025 | राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा |
5 | अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना (विद्यालय चयन क्रम को बदलना) | 09 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक | अभिभावकों द्वारा |
6 | विद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों की जांच करना (प्रथम चयनित विद्यालय द्वारा) | 09 अप्रैल 2025 से 21 अप्रैल 2025 तक | गैर सरकारी विद्यालय |
7 | शेष समस्त आवेदन ऑटोवेरिफाई करना | 22 अप्रैल 2025 | राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा |
8 | अभिभावकों द्वारा दस्तावेजों में संशोधन करना | 09 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल 2025 तक | अभिभावकों द्वारा |
9 | विद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों की पुनः जांच करना (प्रथम चयनित विद्यालय द्वारा) | 09 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 तक | गैर सरकारी विद्यालय |
10 | विद्यालय द्वारा Rejection Request किए जाने पर सीबीईओ द्वारा जांच करना | 11 अप्रैल 2025 से 05 मई 2025 तक | सीबीईओ द्वारा |
11 | संशोधित दस्तावेज विद्यालय द्वारा जांच नहीं किए जाने पर ऑटोवेरिफाई करना | 06 मई 2025 | राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा |
12 | पोर्टल द्वारा उपलब्ध आरटीई सीट्स पर चयन (प्रथम चरण आवंटन) | 09 मई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक | राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा |
13 | पोर्टल द्वारा उपलब्ध आरटीई सीट्स पर चयन (द्वितीय चरण आवंटन) | 16 जुलाई 2025 से 05 अगस्त 2025 तक | राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा |
14 | पोर्टल द्वारा उपलब्ध आरटीई सीट्स पर चयन (सशुल्क बालकों के प्रवेश एवं बालकों की वरीयता के आधार पर) (अंतिम चरण) | 06 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक | राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा |
Rajasthan RTE Admission 2025-26 Last Date
राजस्थान RTE योजना में आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है। इससे पहले ही अभिभावकों को बच्चों का आवेदन फॉर्म भरकर डॉक्युमेंट जमा कर देने चाहिए।
Rajasthan RTE Admission 2025 Eligibility
सरकार ने विशेष आरक्षित वर्गों के लिए भी नियम बनाए हैं। इसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनाथ बच्चे, एचआईवी अथवा कैंसर से प्रभावित माता-पिता के बच्चे, निःशक्त (दिव्यांग), बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के बच्चे शामिल हैं।
Rajasthan RTE Admission 2025 Apply Online
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
- अभ्यर्थी अधिकतम पाँच स्कूलों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- यदि आवेदन अधिक संख्या में होंगे, तो लॉटरी प्रणाली के माध्यम से स्कूल का आवंटन किया जाएगा।
- लॉटरी के परिणाम आने के बाद, अभ्यर्थियों को एक स्कूल में ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।
Rajasthan RTE Admission 2025 Age Limit
इस बार सरकार ने आयु गणना के लिए नई तारीख तय की है।
- पीपी थ्री (नर्सरी) में प्रवेश के लिए आयु सीमा 3 से 4 वर्ष निर्धारित की गई है।
- पहली कक्षा के लिए आयु सीमा 6 से 7 वर्ष रखी गई है।
- आयु की गणना 31 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।
चार लाख सीटों पर होगा प्रवेश
राज्य के करीब 35 हजार निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश दिया जाएगा। कुल 4 लाख सीटों पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
समय पर प्रवेश से पढ़ाई में होगी सहूलियत
पिछले वर्षों की तुलना में इस बार आरटीई के आवेदन पहले शुरू किए जा रहे हैं ताकि बच्चों को समय से स्कूल में प्रवेश मिल सके। शिक्षा विभाग ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि चयनित छात्रों को बिना किसी देरी के अपनी पढ़ाई शुरू करने का अवसर मिल सके।
आरटीई के तहत आवेदन करने के इच्छुक अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दी से जल्दी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
आधिकारिक वेबसाईट – क्लिक करें
दिशानिर्देश पढ़ें – क्लिक करें